UPSTF ने एक लाख के इनामी बदमाश विक्की को किया ढेर, आठ साल से चल रहा था फरार

UP STF gunned down Vicky, a criminal carrying a reward of ₹1 lakh; he had been absconding for eight years.

मारा गया बदमाश कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का रहने वाला था।

अंबेडकरनगर। UPSTF  ने एक और बदमाश को मंगलवार सुबह मार गिराया, इस बदमाश की पहचान ​विक्की उर्फ आसिफ के रूप में हुई जो आठ साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। यह मुठभेड़ यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार सुबह हुई। मारा गया बदमाश कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का रहने वाला था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे बेवाना थाना इलाके के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के निकट हुई। बता दें कि विक्की उर्फ आसिफ अली क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। इस पर हत्या और लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में विक्की ने जौनपुर और शाहजहांपुर के शाहगंज में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ की घेराबंदी के दौरान विक्की ने टीम पर कई राउंड फायरिंग झोंकी। इसके जवाब में एसटीएफ टीम ने भी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग का निकाह, हलाला और तलाक के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours