Major accident in Hathras : घर में लगी आग, सो रहे वृद्ध दंपती की जिंदा जलकर मौत, भयानक दृश्य देख सहमे लोग

Fire breaks out in a house; elderly couple, who were asleep, burn to death—onlookers left horrified by the gruesome sight.

AI imege

हाथरस। Major accident in Hathras : यूपी के हाथरस जिले में बुधवार आधी रात को गहरी नींद में सो रहे वृद्ध दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दृश्य जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीण गहरे सदमे में है। यह दिल दहलाने वाली घटना सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में हुई। इस अग्निकांड में बुजुर्ग दंपती शहजाद (71) और सलमा (65) की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के अंदर सो रहे दंपती को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। शहजाद कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। बुधवार रात वह पत्नी सलमा के साथ खाना खाने के बाद मकान में सो गए थे। उनका छोटा बेटा शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गया हुआ था। उनके दो अन्य बेटे बाहर रहते हैं। रात करीब 1:30 बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घिरे दंपती बाहर नहीं निकल सके।

सूचना पर पहुंची दमकल

मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। दमकलकर्मियों और राहत-बचाव टीम ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। हालांकि, तब तक बुजुर्ग दंपती की जान जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

योगी की चुनौती से डरे Akhilesh Yadav, बोले 2027 का विधानसभा नहीं लड़ुंगा, इस बार दूसरों को लड़वाऊंगा

2 thoughts on “Major accident in Hathras : घर में लगी आग, सो रहे वृद्ध दंपती की जिंदा जलकर मौत, भयानक दृश्य देख सहमे लोग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.