अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की 32वें स्थापना दिवस पर हाईकोर्ट लखनऊ में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण  वन्देमातरम गायन करते हुए

12 सितम्बर 2024, लखनऊ। उच्च न्यायलय लखनऊ स्थित महामना सभागार में, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की 32वें स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीहरि बोरिकर जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, उत्तर क्षेत्र, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करते हुए शुरू हुआ।
तत्पश्चात वन्देमातरम गायन के साथ अतिथियों के स्वागत सम्मान उपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रांत महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार ने अधिवक्ता परिषद के स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवेश कराया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ता

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्रीहरि बोरिकर जी ने विस्तार से बदलते समय में न्याय व्यवस्था, देश हित और सामाजिक सरोकारों के विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता परिषद अवध के प्रांत अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी ने अध्यात्म के परिप्रेक्ष्य में न्याय दर्शन पर विचार रखे। विशिष्ठ अतिथि श्री आर डी शाही, अध्यक्ष अवध बार और महामंत्री श्री मनोज द्विवेदी ने अधिवक्ता परिषद् के उद्देश्य पर विचार रखे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता गण

धन्यवाद ज्ञापन उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह कौशिक ने दिया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, महामंत्री हाईकोर्ट इकाई ने किया तथा कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि परिचय श्री अनिल कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत ने कराया। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के पदाधिकारी श्री पी सी राय, सिद्धार्थ शंकर दुबे, अजय त्रिपाठी एवम डॉक्टर पूजा सिंह जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में, श्री डी आर सिन्हा, श्री अमरनाथ मिश्रा, श्री अजय पांडे,, श्री रविंदर सिंह, श्री एच जी एस परिहार, श्री सूर्यभान पांडे, श्री कुलदीप पति त्रिपाठी, श्री विमल श्रीवास्तव, श्री सूर्य प्रकाश सिंह, पंडित एस चंद्रा सहित 400 से अधिक, वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.