विरोध प्रदर्शन के नाम पर बांग्लादेश की तरह देश में अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष : Rajnath singh

The opposition wants to spread anarchy in the country, similar to the situation in Bangladesh, in the name of protests: Rajnath Singh

सत्ता परिवर्तन के लिए बांग्लादेश की तर्ज पर देश में हिंसा और अराजकता फैला रहे है।

लखनऊ। विपक्ष चुनाव में मिल रही लगातार हार के बाद बौखला गया है, इसलिए वह बांग्लादेश की तरह देश में हिंसा कराके सत्ता परिवर्तन करना चाहती है। यह बात रक्षा मंत्री Rajnath singhने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि विपक्ष का आंदोलन चुनाव सुधारों के लिए नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन के लिए बांग्लादेश की तर्ज पर देश में हिंसा और अराजकता फैला रहे है।

राजनाथ ने लखनऊ में कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने और जनादेश का अपमान करने में जुटे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव आयोग के सियासी इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अब गांधी नाम प्रयोग करने का सारा नैतिक अधिकार पूरी तरह खो दिया है। उन्होंने 1975 में इमरजेंसी, 1984 में सिख नरसंहार, 1990 में रामभक्तों पर गोली और संवैधानिक संस्थाओं पर चोट को कांग्रेस के चार अपराध बताए।

युवाओं को मोहरा बना रही कांग्रेस

रक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों का युवाओं को मोहरा बनाकर अराजकता फैलाना और डंके की चोट पर सरकार गिराने की बात कहना देश में आग लगाने का एजेंडा है। उनकी लड़ाई चुनाव आयोग, एसआईआर, ज्ञानेश कुमार या युवाओं के भविष्य की नहीं, सत्ता हासिल करने की है।

मारीच-कालनेमि की साजिश सफल नहीं होगी : योगी

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाले लोग युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल की जगह अराजकता के औजार थमाना चाहते हैं। लोकतंत्र में सत्ता जनमत से मिलती है, अराजकता से नहीं। जनता ऐसे राजनीतिक मारीच और कालनेमि को सत्ता से दूर रख चुकी है। अब ये देश को आग में झोंकना चाहते हैं, पर इनकी साजिश सफल नहीं होगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधार को लेकर नहीं है, बल्कि उसका एजेंडा किसी भी कीमत पर अराजकता फैलाकर सत्ता कब्जा करना है। सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी ताकतों की सांठगांठ से देश को अस्थिर करने का विपक्ष का एजेंडा बेनकाब हो गया है।

EightDeaths :कोटा में अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरी, एमपी के आठ लोगों की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.