कोटा। EightDeaths :राजस्थान के कोटा शहर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए दिल दहलाने वाले हादसे में सीमलिया के पास 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा यह शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले के सीमलिया के पास हुआ। यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। वाहन में करीब 25 यात्री सवार थे, जिससे दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एमपी के आठ लोगों की मौत
पुलिस जांच में सामने आया कि मरने वाले सभी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले करीब आठ लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टेंपो ट्रैवलर किस वजह से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। हादसे के कारणों और राहत-बचाव कार्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही दुर्घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
यह हुए हादसे का शिकार
घायलों में वंदिता पुत्री रविंद्र झरबड़े, अजय गावंडे पुत्र मरोतराव गावंडे, वेदांत झरबड़े पुत्र योगेश झरबड़े, मोहनिस झरबड़े पुत्र रविंद्र झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े पुत्री कमलेश झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ पत्नी संतोष गायकवाड़, सारांश पुत्र कमलेश झरबड़े घायल हुए हैं। मृतकों के नाम अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, राजू हैं. बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इनमें से 7 की मौत मौके पर ही हो गई थी,एक घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

One thought on “EightDeaths :कोटा में अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरी, एमपी के आठ लोगों की मौत, कई घायल”