धर्मनगरी अयोध्या में President Draupadi Murmu आज सात हजार मेहमानों के समक्ष करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना

President Draupadi Murmu will install the Shri Ram Yantra in front of seven thousand guests in the holy city of Ayodhya today.

राष्ट्रपति मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों से भी संवाद कर सकती हैं।

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में आज President Draupadi Murmu श्रीराम जन्मभूमि मंदिर द्वितीय तल पर अभिजीत मुहूर्त में 11:55 बजे श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन करेंगी। इस समारोह का साक्षी बनने के लिए करीब सात हजार मेहमान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति का सुबह लगभग 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से वह सड़क मार्ग से आद्य शंकराचार्य द्वार (गेट नंबर 11) से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगी। अयोध्या में उनका प्रवास लगभग चार घंटे का रहेगा। इस दौरान नगर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। यह डायवर्जन बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगीं स्वागत

श्रीराम यंत्र पूजन के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य उपस्थित रहेंगे। श्रीराम यंत्र स्थापना के बाद राष्ट्रपति प्रथम तल पर विराजमान राम परिवार का दर्शन-पूजन एवं आरती करेंगी। इसके बाद वह सप्तमंडपम में स्थापित महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी और निषादराज के मंदिरों में दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों से भी संवाद कर सकती हैं। केरल की धर्मगुरु माता अमृतानंदमयी और दत्तात्रेय होसबोले भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति दोपहर तीन बजे तक मंदिर परिसर में रहेंगी। समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु इस दिव्य क्षण से जुड़ सकेंगे।

आस्था, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से राष्ट्रपति पद का एक विशेष और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए जब निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हुई, तब देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख 100 रुपये का पहला चेक देकर इस महाअभियान का शुभारंभ किया था। आज, जब मंदिर पूर्णता की ओर अग्रसर है, वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना कर इतिहास रचने जा रही हैं।

2500 करोड़ ​दान मिला है

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021, कुल 44 दिनों तक देशव्यापी स्तर पर चलाया गया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वैच्छिक योगदान के रूप में 2500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र की। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और भागीदारी का प्रतीक बन गया। इस अभियान में समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केंद्र सरकार की ओर से प्रतीकात्मक रूप से एक रुपये का दान दिया गया, वहीं शिवसेना ने एक करोड़ रुपये का योगदान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख रुपये का समर्पण किया।

बापू ने किया सबसे बड़ा दान

सबसे अधिक 18 करोड़ रुपये प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने दिया है, जिसमें उनके भक्तों का भी सहयोग शामिल था। मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। निधि समर्पण अभियान समाप्त होने के बाद भी दान का क्रम थमा नहीं। पटना के महावीर मंदिर की ओर से पूर्व आईपीएस स्वर्गीय किशोर कुणाल की ओर से 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 2.51 करोड़ रुपये का समर्पण किया।

तीन हजार सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

आयोजन को लेकर सभी जोन और सेक्टरों में सुरक्षाकर्मियों का जाल बिछाया गया है। सभी जगहों पर लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 18 एसपी/एएसपी, 33 सीओ, 130 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, 50 महिला उपनिरीक्षक, 1800 आरक्षी व महिला आरक्षी, 90 यातायात पुलिस, 550 मुख्य आरक्षी और यातायात आरक्षी शामिल हैं। इस दौरान सुरक्षा घेरा अभेद्य करने के लिए सिविल पुलिस के अलावा छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा एटीएस की दो व एनएसजी स्नाइपर कमांडो भी लगाए गए हैं, जो पलक झपकते ही किसी तरह की परिस्थिति से निपटने को तैयार रहेंगे। इन सभी सुरक्षाकर्मियों को आयोजन से तीन घंटे पहले से आयोजन की समाप्ति तक डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एससीएल अधिकारियों के हत्यारोपी अजय की 11 दुकानों पर चला bulldozer, 40 और दुकानों टूटेंगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां