बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने Police encounter , पांच दोस्तों के साथ की थी हैवानियत

Police encounter with the accused of raping a girl, he had committed the atrocity along with his five friends

बनवासी बस्ती से नशे की हालत में एक बच्ची को उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

भदोही। यूपी के भदोही जिले में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को  Police encounter के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की रात मुठभेड़ के बाद बरसठी थाना के कुशा गांव निवासी आरोपी को स्थानीय पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसे दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे सुरियावां सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस एक खोखा बरामद किया। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, बच्ची दादी के साथ मड़ई के बाहर चारपाई पर सो रही थी, आरोपी गुरुवार की रात में उठा ले गया और वरुणा नदी के पास उससे दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया मौके से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने अन्य पांच युवकों का नाम बताया। उनमें से तीन और पकड़ लिए गए, लेकिन पांचवा फरार था। चारों ने बताया कि वह लोग कुशा पुलिया पर बैठकर शराब पीते हैं। पांचों लोगों ने गुरुवार की रात शराब पी। इसी में आरोपी अपने दोस्त का मोबाइल चुरा ले गया। जाते समय उसने बनवासी बस्ती से नशे की हालत में एक बच्ची को उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और मासूम को गंभीर हाल में छोड़कर भाग गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस उसे ढूंढ़ते हुए उसके गांव कुशा पहुंच गई। इस बीच, पुलिस का वाहन देखते ही पुलिया पर बैठा आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े तो उसने फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

बिहार में अपराधियों की बहार: अब Mini Mart owner की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने ली जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria