झांसी। FiveDrownToDeath यूपी के झांसी जिले से मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में पांच परिवार के पांच लोगों नदी में डूबकर मौत हो गई। यह वारदात रानीपुर क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी में हुई। इसके बाद कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि सभी लोग श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी पर गए थे। इसी दौरान अभिनय नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक अन्य लोग पानी में उतर गए। देखते ही देखते पांचों गहरे पानी में समा गए। इनमें अर्पित (12), अनूप तिवारी (45), अभिनय तिवारी (26), श्रेयांश तिवारी (21) और पुष्कर शुक्ला (23) शामिल हैं।यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिनकी मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर उनको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
