बांदा। Murder Over Uncooked Food यूपी के बांदा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, यहां एक युवक ने पत्नी को इसलिए कुल्हाड़ी से काट डाला, क्योंकि वह समय पर खाना नहीं बना सकी। बेटी बिना खाना खाए कोचिंग चली गई,इससे पिता इतने नाराज हो गए और पत्नी को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं बेटी जब कोचिंग से घर वापस लौटी तो, मां का लहूलुहान शव पड़ा देखकर चीख पड़ी। तब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। वहीं, आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। बगेहटा निवासी 48 वर्षीय सरीफन के घर में आए दिन विवाद होता था।
पति ने खोया आपा
सोमवार सुबह खाना न बनने और बेटी के बिना खाना खाए कोचिंग जाने से नाराज पति मोबीन शेख का पत्नी सरीफन से विवाद हो गया। इसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मोबीन ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया। इसके बाद नहा रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोचिंग से घर लौटी छोटी बेटी ने मां को लहूलुहान हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सात बच्चों हुए अनाथ
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बेटे मुंबई में काम करते हैं, जबकि घर पर केवल एक छोटी बेटी ही रहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मां की मौत और पिता के फरार होने के बाद सात बच्चों के सिर से माता— पिता का हाथ उठ गया।
बड़ा अजीब है अखबार का मुलाज़िम भी, वो खुद खबर है मगर दूसरों की लिखता है
