संपत्ति के लिए थाने में पुलिस वालों के सामने मां को जिंदा जलाकर बनाने लगा वीडियो

अलीगढ़। कलियुग में लोग संपत्ति के लालच में कितना ​नीचे गिर जाएंगे यह कहना मुश्किल है। कुछ ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर आई है यूपी के अलीगढ़ जिले से एक यहां एक कलयुगी बेटी ने संपत्ति पर कब्जा करने के लिए थाने में पुलिस वालों के सामने अपनी मां के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि महिला को बचाने के लिए पुलिस वालों ने काफी हाथ पैर मारे, लेकिन पेट्रोल की आग के सामने बेबस नजर आए। थाना परिसर में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से हर कोई सहमा हुआ है।

पांच लाख के लिए विवाद

अलीगढ़ एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि महिला का नाम हेमलता है। उसके पति राज बहादुर सिंह की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वह बेटे के साथ दरकन नगरिया गांव में एक मकान में रहते है। यह मकान राज बहादुर के मामा चंद्रभान के नाम पर है। शुरु से राज बहादुर यहां परिवार के साथ रहता आया। जब उसकी मौत हो गई, तब चंद्रभान मकान को खाली करने का दबाव बना रहा था। हेमलता और उसका बेटा 10 लाख रुपये बदले में चाहते थे। चंद्रभान 5 लाख रुपए देने पर तैयार था। इस मामले की थाने में कई दिनों से पैरवी चल रही थी।

पांच महिने से चल रहा केस

हेमलता ने पांच माह पहले अपने मामा ससुर और उसके परिवार के लोगों पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद इसमें चार्जशीट लगा दी थी। मगर चंद्रभान की गिरफ्तारी नहीं की। इसके बाद हेमलता ने थाने में फिर एक तहरीर सौंपी कि उसके साथ चंद्रभान और उसके परिवार ने मारपीट की है।पुलिस ने पारिवारिक विवाद मानते हुए फिर कोई कार्रवाई नहीं की। विवाद बढ़ता देखकर मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। हेमलता का भाई चंद्र मोहन सामने आया। उसने आरोप लगाए कि थाने में हेमलता और उसका बेटा पहुंचे थे। दूसरे पक्ष से चंद्रभान, मुकेश और उनके बेटे आए थे। चंद्रभान ने धमकी दी कि यही आग लगा दूं क्या तूझे। हेमलता परेशान हो गई थी। वह थाने से बाहर आ गई थी।

मां को जलाने के बाद बनाने लगा वीडियो

सीसीटीवी में दिखा कि हेमलता ने खुद और उसके बेटे ने पेट्रोल छिड़का। उसके बाद एक लाइटर से हेमलता ने 2 बार खुद आग लगाने का प्रयास किया। फिर लाइटर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद बेटे ने लाइटर उठाया और जलाया। कुछ देर में महिला आग की लपटों में घिरी दिखती है। उसका बेटा बचाने का प्रयास नहीं करता है, बल्कि वीडियो बनाने लगता है।महिला को आग में घिरा देखकर थाने में मौजूद पुलिस वालों ने महिला को कंबल से ढकने का प्रयास किया। मगर आग बहुत तेजी से फैली। 6-7 पुलिस वालों की कोशिशों के बावजूद महिला झुलस गई। उसको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया।पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style TV actress Chahat’s house seized Tejasswi Prakash is dating Karan who is 9 …. Dhanashree’s song became a hit after divorce