UP_ATS : वाराणसी में मारा गया 30 लाख का नक्सली, झारखंड सरकार और एनआईए छान रही थी खाक

Naxalite with ₹30 lakh bounty killed in Varanasi; Jharkhand government and NIA had been scouring for him.

वाराणसी। UP_ATS यूपी के वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जिसकी पहचान 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई। पुलिस टीम उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश गंझू थाना लवलंग, जनपद चतरा (झारखंड) रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ होते हुए रामनगर की ओर से मुगलसराय जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही बृजेश मोटरसाइकिल से कूदकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस और एटीएस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस पर चलाई गोली

मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से चलाई गई गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। हालांकि दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके में जांच की। पुलिस ने बताया कि बृजेश गंझू के खिलाफ झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक वह टीपीसी का सक्रिय कमांडर था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बृजेश के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीम उसके साथियों, वाराणसी आने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मिर्जापुर RPF ने पकड़ी 11 महिलाएं जो किन्नर बनकर करती थी वसूली, रुपये लेने अपनाया आधुनिक तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.