Runaway Bride : शादी के 15 दिन बाद चाचा बनकर आया पहला पति नकदी-गहने और दुल्हन को लेकर भाग निकला

Fifteen days after the wedding, the first husband—who had arrived posing as an uncle—fled with cash, jewelry, and the bride.

संभल।RunawayBride  यूपी के संभल जिले से लुटेरी दुल्हन ने एक युवक के अरमानों पर ऐसी लात मारी कि शायद ही वह अब दोबारा किसी से शादी करने के हिम्मत जटा पाएगा। संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर​ निवासी हरपाल के बेटे की शादी नहीं हो रही थी। घर वालों ने एक महिला के माध्यम से उसका रिश्ता तय किया। बदले में उसे सवा लाख रुपये दिया। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था। 15 दिन बाद एक दिन अचानक दुल्हन का चाचा बनकर एक युवक आया और रात में मौका देखकर नई नवेली दुल्हन के साथ घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। सुबह पता चलने पर घर वालों को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

महिला दलाल ने कराई थी शादी

पीड़ित हरपाल ने बताया कि 10 जुलाई को थाना मैनाठेर, जिला मुरादाबाद के गांव नरोदा निवासी एक महिला उसके घर आई। उसने कहा कि मेरे पास एक लड़की रहती है। पति की मौत हो चुकी है। सात साल का एक बेटा भी है। मैं ही उसका कन्यादान और शादी का सारा खर्च करूंगी, बदले में एक लाख रुपये देने होंगे। उसकी बातों में आकर हरपाल ने उसे 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए और रिश्ता पक्का कर लिया। इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंच, जहां दो अगस्त को राखी नाम की लड़की से उसके पुत्र गुलशन की शादी करा दी गई। शादी के बाद हरपाल बेटे और बहू को लेकर गांव लौट आया।

चाचा बनकर आया युवक, बहू को ले गया साथ

शादी के 15 दिन बाद ही खेल शुरू हो गया। 17 अगस्त को उसी महिला दलाल ने हरपाल को फोन कर कहा कि लड़की के चाचा उसे लेने आ रहे हैं, उसे उनके साथ भेज देना। 19 अगस्त को नरोदा निवासी एक व्यक्ति घर आया और बहू राखी को अपने साथ ले गया। जाते समय राखी घर में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र का गिट्टा, चांदी की पायल, चांदी के कड़े, चांदी का कमरगुच्छा और भैंस लाने की बात कहकर 25 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। इसके बाद से सभी का नंबर बंद आ रहा है। प​ता करने पर उसे ठगी का मालूम चला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

UP_ATS : वाराणसी में मारा गया 30 लाख का नक्सली, झारखंड सरकार और एनआईए छान रही थी खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.