जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के 65 वें जन्मदिन पर लोगों ने दी शुभकामनाएं,

श्री ओंकार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए

1 अक्टूबर 2025, लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष व वरिष्ठ सोशलिस्ट चिंतक ओंकार सिंह के 65वां जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य दलों व जन संगठनों के पदाधिकारियों ने मिलकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिया। हजरतगंज स्थित दारुलशफा प्रदेश कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने पहुंच कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दिया।


पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त योगेंद्र नाथ उपाध्याय, एडवोकेट वीरेन्द्र त्रिपाठी, ओ. पी. पांडे, श्रीकृष्ण सिंह, मनोरम मिश्रा, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने श्री ओंकार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर व उन्हें लड्डू खिलाकर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके लम्बी आयु की कामना किया।
एडवोकेट वीरेंद्र त्रिपाठी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री ओंकार सिंह अपने छात्र जीवन से लगातार जन राजनीति में सक्रिय हैं और समाजवादी विचारधारा व धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की राजनीति करते है। वे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर रहे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। लोगों ने एक सुर में कहा कि श्री ओंकार सिंह जिये सौ साल, शमां ऐसे जलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां