बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली। ईंधन खरीदने के मामले में विशेष रियायती एमडीआर ढांचे की पेशकश की गई है ताकि पेट्रोल पंप परिचालक अपेक्षाकृत कम और पहले से तय लागत पर UPI भुगतान स्वीकार करना जारी रख सकें। गौरतलब है कि ये शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे दूसरे भुगतान के तरीकों पर लगने वाले शुल्क से काफी कम हैं।
- उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जानकारी
- उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई का इस्तेमाल निःशुल्क है।
- उपभोक्ताओं को सिर्फ खरीदे गए ईंधन के लिए ही भुगतान करना होगा।
- पेट्रोल पंप ऑपरेटरों के लिए ज़रूरी जानकारी
- ₹2,000 तक के ईंधन भुगतान पर कोई एमडीआर नहीं लगेगा।
यदि ग्राहक यूपीआई से ₹2,000 तक का भुगतान करता है, तो कोई एमडीआर नहीं लगेगा और पेट्रोल पंपों को इन लेन-देन पर किसी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। सिर्फ ₹2,000 से अधिक के ईंधन भुगतान पर सिर्फ ₹5 एमडीआर लगेगा।₹2,000 से अधिक के ईंधन भुगतान के लिए, पेट्रोल पंपों को ₹5 का पहले से तय एकसमान (फ्लैट) एमडीआर देना होगा। बिल चाहे कितना भी हो, शुल्क वही रहेगा।ईंधन का बिल चाहे ₹2,500, ₹5,000 या ₹10,000 हो, एमडीआर सिर्फ ₹5 ही रहेगा।यह क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट पर आमतौर पर लगने वाले शुल्क से बहुत कम है।
UP_ATS : वाराणसी में मारा गया 30 लाख का नक्सली, झारखंड सरकार और एनआईए छान रही थी खाक

One thought on “पेट्रोल पंप पर UPI से ईंधन खरीदने पर 2,000 से अधिक के भुगतान को रुपये 5 के फ्लैट रियायती एमडीआर का लाभ मिलेगा”