WomanDies : मिर्जापुर में दबंग ने बारी-बारी से पूरे परिवार को लाठी से पीटा, गंभीर चोट लगने से महिला की मौत, तीन घायल

In Mirzapur, a strongman beat an entire family one by one with a lathi; a woman died from severe injuries, and three others were injured.

मिर्जापुर:WomanDies : यूपी के मिर्जापुर जिले में एक दबंग ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी लेकर पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान तीन लोगों ने तो भागकर जान बचाई। एक वृद्ध महिला ने भाग पाई,सिर में गभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार शव लेकर थाने पहुंचा और आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने को पोस्टमारर्टम कराने के सााथ ही घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।

यह वारदात जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। यहां बुधवार आधी रात को एक युवक ने एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस हमले में 72 वर्षीय यशोधरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति राज नारायण पाल, देवर तेरसू पाल और पुत्र रमाकांत पाल घायल हो गए। खैरा गांव निवासी रमाकांत पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात गांव का अंकित दुबे उनके घर में घुस आया था। आरोप है कि उसने उनके 75 वर्षीय पिता राज नारायण पाल के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे 70 वर्षीय चाचा तेरसू पाल को भी आरोपी ने पीट दिया। दोनों भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे वह कोचिंग पढ़ाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में अंकित ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। रमाकांत भी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। आरोप है कि इसी दौरान शौच के लिए जा रहीं उनकी मां यशोधरा देवी को आरोपी ने लाठी-डंडे से पीट दिया। गंभीर चोट लगने के कारण यशोधरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायलों और यशोधरा देवी के शव को लेकर जिगना थाने पहुंचे। पुलिस ने राज नारायण, तेरसू और रमाकांत को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रमाकांत पाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी अंकित दुबे की भूमिका की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Chitrakoot में पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरा पांच साल का बच्चा, सीने में सरिया घुसने से तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर