Murder of a Youth: अमेठी में पिस्टल दिखाने के बहाने युवक को बुलाकर गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार

Youth Lured and Shot Dead in Amethi Under Pretext of Being Shown a Pistol; Killer Absconding

बातचीत के दौरान अवैध पिस्टल से सचिन ने दीपक के सीने में गोली मार दी।

अमेठी।Murder of a Youth यूपी के अमेठी जिले में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है। गांव निवासी दीपक मिश्र (30) की गोली लगने से मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही सचिन पांडेय ने पिस्टल दिखाने के बहाने दीपक को बुलाया था। सचिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र का मौसेरा भाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अवैध पिस्टल से सचिन ने दीपक के सीने में गोली मार दी।

गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसे सुल्तानपुर, जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Godrej Enterprises Group ने प्रिसिजन इंजीनियरिंग और वैश्विक भरोसे के जरिए भारत की एयरो इंजन क्षमताओं को दिया बढ़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां