Chitrakoot में पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरा पांच साल का बच्चा, सीने में सरिया घुसने से तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

In Chitrakoot, a five-year-old boy fell from the roof while trying to catch a kite; he died in agony after an iron rod pierced his chest.

खेलते-खेलते पतंग पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे आ गिरा।

Chitrakoot। यूपी के चित्रकूट से एक दिल दहलाने वाली घटना गुरुवार को सामने आई। एक पांच साल के बच्चे की छत पर पतंग उड़ाते समय नीचे गिरकर मौत हो गई। बेटे का लहुलूहान शव देखकर परिजनों का कलेजा कांप गया। किसी तरह उसका अंतिम संस्कार किया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर की है। यहां के रहने वाले चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि उसकी छत पर बाउंड्री नहीं है। उनका पांच साल का बेटा अयांश उर्फ बिट्टू सुबह करीब 11 बजे छत पर पतंग के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते पतंग पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे आ गिरा। इस दौरन पिलर की सरिया उसके सीने में घुस गई।

बेटे की चीख सुनकर मां रेखा देवी दौड़ी और लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार एक बार बेटे को दिखा दो कहकर बेहोश हो रही थी। मासूम आर्यन सिंह पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। उसके दो भाई यश और दिव्यांश हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

इंडिया गठबंधन में ​सीट की टेंशन: कांग्रेस सौ सीट चाहती है, जबकि सपा 50 देने के मूड में, इसके लिए भी रखी शर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.