- भारत में Anchor ओरल केयर का चेहरा बनने वाले पहले खिलाड़ी होंगे जोस बटलर; नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं और परिवारों के बीच ब्रांड से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर
बिजनेस डेस्क,नईदिल्ली। कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रतिष्ठित ओरल केयर ब्रांड एंकर ओरल केयर ने इंग्लैंड के क्रिकेटर, विश्व कप विजेता कप्तान और टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल जोस बटलर को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह घोषणा भारत में एंकर की यात्रा के एक महत्वपूर्ण दौर में हुई है। भारत ब्रांड के सबसे मजबूत बाजारों में से एक है। कंपनी का लक्ष्य देश में ब्रांड के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उपभोक्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करने तथा विभिन्न बाजारों और वितरण माध्यमों में अपनी मौजूदगी का विस्तार करना है। ओरल केयर श्रेणी पर विशेष ध्यान के साथ यह साझेदारी उपभोक्ताओं से अपने जुड़ाव को मजबूत करने की एंकर ओरल केयर की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। इसके तहत बटलर की वैश्विक खेल प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और जीतने की मानसिकता को एंकर की गुणवत्ता और भरोसे की विरासत के साथ जोड़ा जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ पहली साझेदारी
जोस बटलर की नियुक्ति एंकर ओरल केयर की किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ पहली साझेदारी है। बटलर ने पिछले कई वर्षों के दौरान आईपीएल में अपने प्रदर्शन के जरिए भारतीय दर्शकों के बीच मजबूत पहचान और जुड़ाव बनाया है। यह साझेदारी पूरे भारत में उपभोक्ताओं और परिवारों के साथ एंकर के संबंधों को मजबूत करने के साथ ही एक भरोसेमंद पारिवारिक ओरल केयर ब्रांड के रूप में उसकी स्थिति को और सुदृढ़ करेगी।
एंकर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के निदेशक करण शाह ने इस घोषणा पर कहा, “30 से अधिक देशों में मौजूदगी के साथ एंकर ओरल केयर लगातार अपनी पहुंच का विस्तार कर रहा है। भारत हमारा घरेलू बाजार है और एंकर के लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। यहां अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए हम ऐसी शख्सियत के साथ साझेदारी करना चाहते थे, जो उत्कृष्टता, नेतृत्व और मजबूत मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हो। जोस बटलर की असाधारण यात्रा और वैश्विक प्रतिष्ठा उन्हें एंकर ओरल केयर के लिए एक बेहतरीन भागीदार बनाती है। हमें उन्हें एंकर परिवार में शामिल करते हुए खुशी हो रही है। यह साझेदारी हमारे लिए एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है, क्योंकि हम पूरे भारत में उपभोक्ताओं के साथ और मजबूत संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
मूल्यों और भरोसे से जुड़े रहेंगे
एंकर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्रिएटिव डायरेक्टर कुणाल शाह ने कहा, “जोस बटलर प्रदर्शन, आत्मविश्वास, संयम और व्यक्तित्व का दुर्लभ संयोजन हैं—ऐसे गुण जो उन्हें केवल एक खेल सितारा नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक बनाते हैं। रचनात्मक दृष्टिकोण से उनका व्यक्तित्व हमें एंकर ओरल केयर के लिए एक नया और समकालीन आयाम पेश करने का शानदार अवसर देता है, जबकि हम उन मूल्यों और भरोसे से जुड़े रहेंगे, जिन्हें ब्रांड ने वर्षों के दौरान स्थापित किया है। हम इस साझेदारी से एंकर और हमारे उपभोक्ताओं के लिए बनने वाली संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं।” एंकर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष—बिक्री असित रॉय ने कहा, “भारत एंकर ओरल केयर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और आईपीएल के जरिए भारतीय क्रिकेट दर्शकों के साथ जोस बटलर का मजबूत जुड़ाव इस साझेदारी को विशेष रूप से रोमांचक बनाता है।
