FourDeaths : देहरादून से लौट रहे हरिणाया के पर्यटकों की कार चालक को झपकी आने से हुई हादसे की शिकार, चार की मौत, तीन लोग घायल

A car carrying tourists from Haryana back from Dehradun met with an accident after the driver dozed off; four people died, and three were injured.

देहरादून।FourDeaths: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की कार चालक को झपकी आने से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला हाईवे पर हुआ। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि घायल विपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से सात लोग मंगलवार को हरिद्वार आए थे। हरिद्वार घूमने के बाद बुधवार की सुबह देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। सभी को हरिद्वार होते हुए वापस हरियाणा लौटना था। जंगल में हाईवे के पास वाहन चालक सोमपाल को नींद आने लगी जिस पर उसे कई बार टोका भी गया। इससे पहले वह संभल पाता उनका वाहन सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया। पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन के एयरबैग खुले मिले जबकि यूटिलिटी वाहन हाईवे पर 25-30 मीटर दूर डिवाईडर से टकराया।

माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे के बाद पुलिस और आपातकालीन वाहनों की टीमों ने राहत अभियान को चलाया। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। उपचार के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में तीन अस्पतालों में चार लोग जिंदगी की जंग हार गए। विनोद को कैलाश अस्पताल, चालक सोमपाल को काेरोनेशन अस्पताल और नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में मृत घोषित किया गया। हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

चार परिवारों मातम छाया

चालक को आई नींद की झपकी से हरियाणा के चार परिवारों में मातम छा गया है। घायल विपेन्द्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर चालक को कई बार झपकी आने पर सभी ने टोका और संभलने के लिए कहा, लेकिन वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। कुआंवाला से माजरी ग्रांट तक हाईवे पर बेहद व्यवस्थित होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से चलते है। टोल रोड को हाईवे प्रशासन बेहतर रखता है। ताकि लोगों को दिक्कतें न आए। लेकिन तेज रफ्तार वाहन कई बार डिवाईडर अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ जाते है। साथ ही दुघर्टनाग्रस्त हो जाते है।

यह हुए हादसे का शिकार

हादसे में नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक, विनोद (40) पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक और सोमपाल पुत्र लालाराम निवासी वार्ड नंबर पांच, रोहतक की हादसे में मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हुई। विपेंद्र सिंह (35) पुत्र रामबरन सिंह और लाला (35) पुत्र राम भरोसे निवासी काठमंडी टेक नगर रोहतक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

सपा नेता आजम खान के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी समेत दस स्थानों पर छापामारी, समर्थकों में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours