हरिद्वार। पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निठारी हत्याकांड के आरोपी SurendraKoli ने शुक्रवार को हरिद्वार में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उस समय तो कोर्ट की सजा से वह बच गया था, लेकिन मृतकों की हाय वह झेल नहीं पाया और फंदा लगाकर झूल गया। बता दें कि जेल से रिहाई के बाद बार— बार जगह बदलकर रह रहा था।कभी देहरादून तो कभी हरिद्वार में रहकर उसने छोटे-मोटे काम से गुजर-बसर करने की कोशिश की। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में वह खाने की ठेली लगाता था। इसके बाद करीब तीन दिन पहले ही वह भूपतवाला पहुंचा और भारत माता मंदिर से पहले चाय का खोखा किराये पर लिया। यहीं से वह अपनी रोजी-रोटी चलाने लगा था। इससे पहले वह देहरादून भी गया था, लेकिन कुछ समय बाद वापस हरिद्वार लौट आया। शुक्रवार सुबह इसी चाय के खोखे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर सप्तऋषि चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक साल पहले जेल से बाहर आया था हत्यारोपी
53 वर्ष का सुरेंद्र कोली वर्ष 2006 के बहुचर्चित निठारी कांड का सह आरोपी रहा था। सुरेंद्र कोली शुक्रवार सुबह भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर फंदे से लटका मिला। सुरेंद्र कोली मूलरूप से अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण तहसील के मंगरुखाल गांव का रहने वाला था। निठारीकांड मामले में अदालत से बरी होने के बाद वह नवंबर 2025 में जेल से बाहर आया था। रिहाई के बाद वह हरिद्वार आया और कुछ समय देहरादून में भी रहा। इसके बाद वह हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में चाय का ठेला लगाने लगा।
करीब तीन दिन पहले उसने भूपतवाला में भारत माता मंदिर से पहले एक खोखा किराये पर लिया था शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर कोई व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का सत्यापन कराया तो उसके निठारी कांड से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Horlicks ने रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया प्रोटीन पाउडर

One thought on “कोर्ट के फंदे से बचे निठारी कांड के हत्यारोपी SurendraKoli ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, चाय की गुमटी लगाकर कर रहा था गुजारा”