सपा नेता आजम खान के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी समेत दस स्थानों पर छापामारी, समर्थकों में मचा हड़कंप

Major ED action against SP leader Azam Khan; raids conducted at ten locations, including the university, causing a stir among supporters.

रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय में छापेमारी के दौरान तैनात सीआरपीएफ के जवान।

रामपुर। सपा के कददावर नेता आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह ED ने जौहर विश्वविद्यालय परिसर रामपुर, सहारनपुर, दिल्ली और गाजियाबाद समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जौहर यूनिवर्सिटी में सुबह लगभग सात बजे टीम पहुंची। टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, आजम खान के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम के आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा था। पुलिस ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो टीम खुद ही पहुंच गई और दस्तावेजों को खंगाल रही है। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय में छापेमारी के दौरान तैनात सीआरपीएफ के जवान। वहीं ईडी की कार्रवाई से उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।
10 ठिकानों पर की गई छापेमारी

ED की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, लखनऊ ज़ोनल ऑफ़िस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के सिलसिले में की गई। यह जांच सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के फंड को प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स के ज़रिए दूसरी जगह लगाने और बाद में उनके इस्तेमाल से जुड़ी है। जांच में कुछ कॉन्ट्रैक्टर्स और ट्रस्ट के बीच पैसों के लेन-देन का भी पता चला है। साथ ही, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से फ़ायदा उठाने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स ने फंड को ट्रस्ट/यूनिवर्सिटी की तरफ़ मोड़ दिया, जिसमें भारी डोनेशन और कंस्ट्रक्शन का काम शामिल है।

टीम के मुताबिक, इस तलाशी का मकसद अपराध से हुई कमाई, फाइनेंशियल रिकॉर्ड, दस्तावेज और डिजिटल सबूतों का पता लगाना है, जो सरकारी फंड को दूसरी जगह लगाने और उनके इस्तेमाल से जुड़े हैं।

आस्था पर डकैती: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय ने बरती लापरवाही, अनिल मिश्रा के इस कदम से कस सकता है कानूनी शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours