गर्मी से राहत पाने तालाब में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

फतेहपुर। गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से उनके घरों में हड़कंप मच गया, वहीं पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में बुधवार दोपहर को कक्षा दो में पढ़ने वाले अंश रैदास (9) पुत्र अर्जुन रैदास, विष्णु रैदास (8) पुत्र गौरेलाल रैदास एवं आयुष प्रजापति (8) पुत्र सुनील प्रजापति स्कूल से पढ़कर घर लौटे, इसके बाद तीनों घर से खेलने के निकल गए।

परिजनों का हुआ बेहाल

खेलते-खेलते घर के पास तालाब में जाकर नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह मंजर देख कर तालाब के समीप ही बकरियां चरा रहीं बच्चियों ने शोर मचाया, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बहार निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिंदकी संजय पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीनों को मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े.. .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.