ShoppingFor16Rupees : कानपुर के शोरूम में ऐसा मचा बवाल कि 16 रुपये के चक्कर में फटे लोगों के कपड़े

A massive commotion broke out at a Kanpur showroom, leading to people's clothes getting torn—all over a matter of 16 rupees.

कानपुर।ShoppingFor16Rupees  : यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां एक दुकानदार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मात्र 16 मिनट के लिए 16 रुपये में कपड़े समेत अन्य सामान ​खरीदने का आफर दिया। यह आफर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने टूट पड़े। बता दें कि कानपुर के थाना अनवरगंज क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में रविवार को उस समय भारी अफरा-तफरी कपड़ा व्यापारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामानों की कीमत घटाकर मात्र 16 रुपये कर दी थी। 16 रुपये में कपड़े मिलने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया में फैल गई। देखते ही देखते आलम मार्केट के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि मुख्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और दुकान के बाहर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है।

पुलिस को भाजनी पड़ी लाठियां

हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी के नेतृत्व में अनवरगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची। बेकाबू हो चुकी भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भीड़ इधर-उधर भागी और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

KanwarYatra : जौनपुर में आज कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’