एटा में बंदरों का गैंगवार: आधे घंटे तक सड़क पर हुई लड़ाई, तमाशा देखते रहे लोग

Gang war between monkeys in Etah: Street battle lasted half an hour; onlookers watched the spectacle.

भीषण संघर्ष के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

एटा: Gang war between monkeys  : अभी तक इंसानों में वर्चस्व की जंग देखने को मिल रही थी, अब बंदरों के बीच गैंगवार की खबर ने सबके होश उड़ा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बे में बंदरों के गुटों के बीच हिंसक झड़प ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। वर्चस्व की लड़ाई में बंदरों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कस्बे के मोहल्ला मलियान स्थित पहरा-रुदायन मार्ग पर शुक्रवार को बंदरों के दो झुंडों के बीच हुए भीषण संघर्ष के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदरों के दोनों झुंड सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से भिड़ गए। लगातार हो रहे संघर्ष के कारण कोई भी व्यक्ति मार्ग से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। स्कूल जाने वाले बच्चे, स्थानीय निवासी और अन्य राहगीर दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। लगभग आधे घंटे बाद एक भारी वाहन के आने पर बंदर सड़क से हटे और उनका संघर्ष पास की एक गली में पहुंच गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

रोज करते है हमला

आए दिन बंदर लोगों पर हमला करके घायल कर देते है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में दहशत का माहौल बना रहता है। लोगों का कहना है कि बंदरों की वजह से कई छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने या उनके आतंक से राहत दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के बढ़ते आतंक पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours