Havoc Wreaked by Rain : सौ साल पुराना घर ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक घायल

Six members of the same family killed, one injured, after a century-old house collapses.

मरने वालों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं।

प्रतापगढ़।Havoc Wreaked by Rain: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार रात गहरी नींद में सोए परिवार पर मौत ने झपटा मारा एक ही झटके में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके के महूली मोहल्ले में हुई। यहां बुधवार रात भारी बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना मकान ढह गया, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जब घर का ढांचा गिरा, तो परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, पीड़ितों को बाहर निकाला और घायल सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वालों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। गुरुवार तड़के करीब दो बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Three Kanwariyas dead : बेकाबू वाहन ने बाइक सवार कांवड़ियों को कुचला, तीन कांवड़ियों की मौत से मचा हड़कंप

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’