बलिया। यूपी में बसपा के इकलौते विधायक Uma shankar Singh का दिल्ली में इलाज के निधन हो गया। यह दुखद समाचार मिलते ही पूरे विधान क्षेत्र समेत पूरे में प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। बसपा के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने इस सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। उस समय भी जीत दर्ज की जब पूरे प्रदेश से बसपा का सफाया हो गया।बता दें कि वह एक अच्छे राजनेता होने के साथ ही समाजसेवी थी, उन्होंने पहली बार251 गरीब बेटियों की शादी कराई इसके बाद 351 जोड़ो की शादी कराकर विधान सभा सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बने। विधान क्षेत्र सहित जनपद के बाहर समाज सेवा में कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
मुख्यंत्री ने पोस्ट कर जताया दुख
जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2026
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा शंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को उनके चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्राप्त हो।
बसपा सुप्रीमाे मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना।…
— Mayawati (@Mayawati) August 5, 2026
‘बलिया की रसड़ा सीट से समर्पित, ईमानदार और पूर्णतः पार्टी के प्रति निष्ठावान लोकप्रिय विधायक उमा शंकर सिंह के दीर्घकालीन बीमारी के इलाज के दौरान निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार के समान है और परिवार के सभी सदस्य मुझे बड़ी बहन की तरह सम्मान और आदर देते हैं। उनके पुत्र के साथ निरंतर संपर्क में रहने के दौरान ही मुझे उनके निधन की सूचना मिली। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि इस स्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक संवेदना जताई है। एक्स पर उन्होंने लिखा- ‘बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हार्दिक श्रद्धांजलि!’
Havoc Wreaked by Rain : सौ साल पुराना घर ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक घायल
