Murder Of Elderly Man : बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता को समधी ने गोली मारकर की हत्या, हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Father angered by daughter's love marriage shot dead by his in-law; accused arrested by police.

बदलू ने देर रात विजय विक्रम को अकेला पाकर मातिनपुरवा मार्ग के पास गोली मारकर हत्या कर दी।

सीतापुर। Murder Of Elderly Man : यूपी के सीतापुर जिले में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या केवल इसलिए कर दी गई,क्योंकि वह पुत्री के प्रेम​ विवाह से नाराज चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हत्यारे के बेटे की तलाश में दबिश दे रही है। यह वारदात सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के मातिनपुरवा गांव के पास की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी आरख बिरादरी के विजय विक्रम (48) की बदलू राठौर ने मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बदलू की पुत्री का लखीमपुर निवासी युवक से एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। विजय विक्रम का पुत्र बदलू की पुत्री को छह माह पहले कहीं लेकर चला गया था। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से बदलू नाराज़ था। बदलू ने देर रात विजय विक्रम को अकेला पाकर मातिनपुरवा मार्ग के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं देर रात बुजुर्ग की हत्या होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी बदलू व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदलू इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। बदलू के समधी विजय विक्रम पर भी पूर्व में कई मुकदमे दर्ज थे।

HonorKilling :बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसके दुपट्टे से गला कसकर दी मौत की सजा, पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’