मनोरंजन। बालीवुड के बेहद ही दमदार एक्टर PradeepRawat मंगलवार को जिंदगी की जंग कैंसर से हार गए, उनका अंतिम संस्कर बुधवार शाम को किया जाएगा। हम बात कर रहे है ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘छत्रपति’ और ‘वीरम’ सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत की। अभिनेता प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ ने उनके निधन की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार दोपहर अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
‘चार साल से कैंसर की जंग लड़ रहे थे
अभिनेता प्रदीप रावत चार साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मंगलवार को 74 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। बता दे कि चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था, उन्होंने उस समय कैंसर को हरा दिया था, इसके बाद करीब करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर से लौट आया’। इसके बाद से वे लगातार अस्पताल में भर्ती थे। उनका उपचार जारी थी। प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिर गए। इसके अलावा उन्हें बुखार भी हो गया था। इसी बीच उन्हें वायरल फीवर भी हो गया था। यही वजह रही कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका’।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘पहले उनका इलाज करीब तीन सप्ताह तक कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद उन्हें बांद्रा के एक कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 10 दिन से उनका इलाज वहीं चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली’। अभिनेता के अंतिम समय में उनकी पत्नी और बेटा वहां मौजूद थे। अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विंग पी3, इंपीरियल हाइट्स, गोरेगांव वेस्ट में उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 4:00 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जोगेश्वरी वेस्ट में स्थिति ओशिवारा शमशान भूमि लेकर जाया जाएगा।
