Ramayana Trailer Launch: रणबीर कपूर और यश के लुक देखकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Audiences were mesmerized by the looks of Ranbir Kapoor and Yash.

रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है; चारों तरफ स्टारकास्ट के लुक्स की खूब तारीफ की जा रही है।

मनोरंजन डेस्क। Ramayana Trailer Launch :बालीवुड स्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार सुबह ब्रहृम मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर यश तक के लुक पर उनके प्रशंसक मुग्ध हो गया। सोशल मीडिया पर ऑडियंस फिल्म के ट्रेलर को देखकर रिएक्शन दे रही है। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है; चारों तरफ स्टारकास्ट के लुक्स की खूब तारीफ की जा रही है।

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, इसके साथ ही ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के यूट्यूब चैनल पर भी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग बन गया है। यूट्यूब पर फैंस ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

जमकर प्यार लुटा रहे प्रशंसक

‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के यूट्यूब चैनल के कमेंट सेक्शन में ऑडियंस ने फिल्म के ट्रेलर पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, ‘रावण के रूप में यश की गर्जना और भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की शांति भावपूर्ण छवि है। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये देखकर आश्चर्य होता है कि इतने सारे लोग इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत देखने के लिए सोए नहीं हैं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के नए युग की शुरुआत हो चुकी है।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘हंस जिमर के म्यूजिक शानदार है कई ने जयश्रीरा​ लिखकर फिल्म को सपोर्ट दिया है। वहीं कई यूजर्स तो रणबीर कपूर की तारिफ कर रहे है तो कई यश की प्रशंसा कर मुग्ध हो रहे है। बता दें कि इस बार की रामायण बड़े पर्दे पर बड़े कलाकारों के साथ बनाई जा रही

मुख्य कलाकार और उनके किरदार

  • रणबीर कपूर: भगवान राम
  • साई पल्लवी: माता सीता
  • यश: लंकापति रावण
  • सनी देओल: भगवान हनुमान
  • रवि दुबे: लक्ष्मण
  • अरुण गोविल: राजा दशरथ
  • लारा दत्ता: रानी कैकेयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’