Bhogapuram International Airport की सुरक्षा की जिम्मेदारी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप मिली

Godrej Enterprises Group was entrusted with the responsibility for security.

नई पीढ़ी की विमानन परिसंपत्तियों की सुरक्षा में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी मजबूत स्थिति को और बेहतर बनाया है।

  • भारत की प्रमुख ग्रीनफील्ड विमानन परियोजनाओं में से एक में एकीकृत सुरक्षा समाधान (इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस) तैनात करेगा

बिजनेस डेस्क,मुंबई: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (जीईजी) के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कारोबार को जीएमआर विशाखापटनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीवीआईएएल) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) सेBhogapuram International Airport पर एकीकृत सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अनुबंध मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और नई पीढ़ी की विमानन परिसंपत्तियों की सुरक्षा में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी मजबूत स्थिति को और बेहतर बनाया है।

करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य के इस ठेके के तहत हवाई अड्डे के पूरे परिसर में परिधि सुरक्षा, वाहनों की जांच, प्रवेश नियंत्रण और संभावित खतरों की पहचान को मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा समाधानों का व्यापक पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा।

एयरपोर्ट ऑपरेटर और ईपीसी ठेकेदार

जीएमआर और एलएंडटी, दोनों से एक साथ यह जिम्मेदारी मिलना गोदरेज की मजबूत हितधारक भागीदारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की पूरी मूल्य श्रृंखला में प्रभावी सहयोग क्षमता का प्रमाण है। इसमें एयरपोर्ट डेवलपर्स, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) साझेदार, सलाहकार, सुरक्षा एजेंसियां और परियोजना प्रबंधन टीमें शामिल हैं। समाधान-आधारित रणनीति और ग्राहकों के साथ निरंतर जुड़ाव के माध्यम से कंपनी ने इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए एयरपोर्ट ऑपरेटर और ईपीसी ठेकेदार, दोनों से अनुबंध हासिल किया।इस परियोजना के तहत गोदरेज कई आधुनिक सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराएगा, जिनमें ब्लॉकिंग बोलार्ड्स, बूम बैरियर्स, अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम (यूवीएसएस), टर्नस्टाइल्स, स्विंग लेन बैरियर्स, एक्सप्लोसिव वेपर डिटेक्टर्स (ईवीडी), लिक्विड एक्सप्लोसिव डिटेक्टर्स (एलईडी), नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर्स (एनएलजेडी), बम डिस्पोजल सूट और रियल-टाइम व्यूइंग सिस्टम (आरटीवीएस) शामिल हैं।

उन्नत खतरा पहचान तकनीक

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के बिजनेस हेड पुष्कर गोखले ने कहा, “मौजूदा दौर में जबकि देश में विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, ऐसे में सुरक्षित, निर्बाध और मजबूत हवाई अड्डा संचालन के लिए सुरक्षा एक महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है। आज के हवाई अड्डों को ऐसी एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की आवश्यकता है, जिसमें भौतिक सुरक्षा, उन्नत खतरा पहचान तकनीक और रियल-टाइम स्थिति की निगरानी जैसी क्षमताएं एक साथ उपलब्ध हों। भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जीएमआर और एलएंडटी जैसे प्रतिष्ठित संगठनों से यह अनुबंध मिलना हमारी तकनीकी क्षमता, उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण पर उनके भरोसे का प्रमाण है। हमें इस महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा बनने पर गर्व है, जो क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी और भारत की बुनियादी ढांचा विकास यात्रा को नई गति देगी। देश का विमानन क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है और हम भविष्य के लिए सुरक्षित एवं स्मार्ट अवसंरचना तैयार करने में सहायक बुद्धिमान सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बुनियादी ढांचे का विकास

यह अनुबंध इस पूरी परियोजना के दौरान विभिन्न प्रमुख हितधारकों के साथ किए गए करीबी सहयोग का परिणाम है, जिसमें हवाई अड्डा प्राधिकरण, सलाहकार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), परियोजना प्रबंधन टीमें और अंतिम उपयोगकर्ता शामिल हैं। यह परियोजना बड़े बुनियादी ढांचा विकास और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के लिए एकीकृत सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने में गोदरेज की विशेषज्ञता को और मजबूत करती है।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने भारत के विमानन क्षेत्र में अपनी एक मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। कंपनी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित कई प्रमुख हवाई अड्डों को उन्नत सुरक्षा समाधान प्रदान कर रही है।यह अनुबंध महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में गोदरेज की

RoadwaysLand : अब रोडवेज की खाली पड़ी जमीनों पर बन सकेंगे अस्पताल और स्कूल, जानिए पूरी योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’