हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: लाहौल स्पीति में गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की गई जान

Major accident in Himachal Pradesh: Boulder falls on vehicle in Lahaul-Spiti; 13 people lose their lives.

एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

पांगी।RoadAccident : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां उदयपुर-किलाड़ पर शुक्रवार दोपहर कडू नाला के पास कुल्लू से पांगी की ओर आ रही एक टाटा सूमो टैक्सी पर अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टान गिर पड़ी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में चालक समेत 14 लोग सवार थे। दरअसल उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिनों बंद होने से सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को मार्ग खुलने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

बचाव अभियान जारी

प्रशासन की ओर से मृतक की पहचान और अन्य यात्रियों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही लाहुल पुलिस, तिंदी थाना पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पांगी के कार्यकारी आवासीय आयुक्त तथा एसडीएम अमनदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा हैं। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में सवार अन्य यात्री अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन और आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

बरेली में कोटेदार के बेटे की दबंगई, बोला हिंदुओं को नहीं मिलेगा राशन, pm को कहे अपशब्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां