MurderOfFriend : रेस्तरा हथियाने के लिए दोस्त ने रची साजिश, दोस्त की गोली मारकर ली जान

Friend hatched a plot to take over the restaurant; shot and killed his friend.

आरोपी विजय ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार की।

गाजियाबाद ।MurderOfFriend  एक कहावत है लोग खून के रिश्ते से ज्यादा अपने दोस्तों पर भरोसा करते है। लेकिन संपत्ति के लालच में जब दोस्त ही दोस्त का हत्यारा बन जाए तो इस संसार से दोस्ती पर से भरोसा उठ जाएगा। ताजा मामला हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द्वारिका सेक्टर-2 निवासी रेस्तरां संचालक अमित सैनी (35) की बुधवार देर रात इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के कनावनी-हिंडन मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप अमित के बचपन के दोस्त और व्यापारिक साझेदार गुरुग्राम-द्वारिका सेक्टर पांच निवासी विजय शर्मा समेत तीन लोगों पर लगा है।

पुलिस पूछताछ में भी विजय शर्मा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने विजय को हिरासत में ले लिया है और बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि देर शाम तक परिजन की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

अलग-अलग रेस्तरां चलाते थे दोनों

अमित सैनी और विजय शर्मा द्वारिका स्थित माता शीतला देवी मंदिर परिसर में अलग-अलग रेस्तरां चलाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि विजय गाजियाबाद में किसी व्यक्ति से रुपये लेने की बात कहकर अमित को अपनी कार से लाया था। गाड़ी अमित ही चला रहे थे और विजय बराबर की सीट पर बैठा था।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बुधवार देर रात 1:30 बजे विजय ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया था कि अमित और वह कार सड़क पर कार रोककर खड़े थे। वह लघुशंका के लिए गए और इतनी ही देर में बाइक सवार दो बदमाश अमित सैनी को गोली मारकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो कार में न तो खून या कोई निशान मिला और न ही कोई ऐसा सुराग मिला जिससे अमित को कार में गोली मारने की पुष्टि हुई।

आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तब आरोपी ने बताया कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अमित की हत्या की थी। हालांकि हत्या इंदिरापुरम क्षेत्र में ही की गई या कहीं और गोली मारने के बाद शव को फेंकने के इरादे से यहां लाया गया था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे प्राथमिक तौर पर विजय शर्मा को अपने रेस्तरां का संचालन छिनने का डर था। इस वजह से दो अन्य दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

बरेली में कोटेदार के बेटे की दबंगई, बोला हिंदुओं को नहीं मिलेगा राशन, pm को कहे अपशब्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां