पैसों के लिए बनी विधवा: मुजफ्फरनगर में 55 सुहागन और 406 मृत महिलाएं ले रही थी Widow Pension

In Muzaffarnagar, 55 married women and 406 deceased women were receiving the widow pension.

दूसरी शादी रचाने वाली महिलाओं की ओर से उड़ाई गई पेंशन धनराशि की वापसी में जुट गया है।

मुजफ्फरनगर।Widow Pension: यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां 55 महिलाएं शादीशुदा होते हुए भी विधवा पेंशन का लाभ ले रही थी। पेंशन सत्यापन में यह पोल खुल गई। इसके अलावा 406 ऐसी महिलाएं थी जो मृत होने के बाद भी पेंशन का लाभ ले रही थी। अब जिला प्रोबेशन विभाग मृत मिली महिलाओं सहित दूसरी शादी रचाने वाली महिलाओं की ओर से उड़ाई गई पेंशन धनराशि की वापसी में जुट गया है।

बता दें कि यूपी में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत विधवाओं जीवनयापन के लिए एक हजार रुपये प्रति महिना दिया जाता है। विधवा पेंशन की धनराशि डीबीटी के माध्यम से एक साल में तीन-तीन हजार की चार किस्ते जारी होती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 60442 लाभार्थियों के खातों में पहली तिमाही की किश्त भेजी जा चुकी है। इस दौरान 2025-26 के दौरान कराए गए पेंशन सत्यापन की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें 406 विधवा मृतक और 55 अपात्र पाई गई हैं।

पहली तिमाही में जारी हो चुके 18 करोड़

निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत जनपद के 60442 लाभार्थियों के लिए पेंशन की पहली तिमाही की किस्त जारी हो चुकी है। शासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में 18.12 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: लाहौल स्पीति में गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां