गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में DeepakNandalGang के चार शूटर को मार गिराया, पांचवां घायल

Major action by Gurugram Police: Four shooters from the Deepak Nandal gang gunned down in an encounter; a fifth injured.

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है।

गुरुग्राम। हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने गुरुवार देर रात गैंगस्टर DeepakNandalGang के चार शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया वहीं, गोली लगने से घायल हुए पांचवें शूटर को अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है।

एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ हथियारबंद बदमाश कार में घूम रहे हैं। क्राइम टीम ने इस संबंध में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच, ये बदमाश एक प्रमुख व्यवसायी के घर में घुस गए, जिन्हें विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से धमकियां और रंगदारी के लिए कॉल आ रहे थे, और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। यह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पांच बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज चल रहा है। इस ऑपरेशन में हमारे तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

रात लगभग 11 बजे एनकाउंटर

मी​डिया​ रिर्पोटस के अनुसार, सुशांत लोक में ए ब्लॉक के मकान के बाहर बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। यह मकान झज्जर के मूल निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी का बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल गैंग के पांच शूटर स्कॉर्पियो में सवार होकर रंगदारी के इरादे से यहां पहुंचे थे। इसकी सूचना अपराध शाखा की टीमों को पहले से लग गई। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। अपराध शाखा सेक्टर-31 इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद यादव और सेक्टर-40 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जैसे ही काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा तो गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। मौके पर 20 से अधिक गोलियां चली। इस दौरान 4 शूटरों को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि पांचवां बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। एनकाउंटर में एक एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर  के घर गोली चलाई थी

कन्हई गांव में 2 मई की देर रात सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ के घर पर गोली चलाने के मामले में भी गैंगस्टर दीपक नांदल के चार गुर्गे गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों की पहचान रोहतक के बखेता गांव निवासी अशोक उर्फ पहलवान, चीडी गांव निवासी मनोज काबर, सोनीपत के कथुरा गांव निवासी सुमित और गांव गढ़ शाहजांपुर निवासी विक्की के रूप में हुई थी। आरोपियों ने गैंगस्टर दीपक के कहने पर ही रैकी और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी। मैनेजर के घर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई थी। वारदात के दौरान मैनेजर को मिले सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर पर गोली लगी थी। सिपाही की शिकायत पर ही सेक्टर-40 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

जेन जी और भारत के छोटे शहरों की बढ़ती मांग से Flipkart के फूड एवं न्यूट्रिशन कारोबार में 50% की वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां