Four Youths Dead: तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़ी कंबाइन से टकराई, चार युवकों की मौत, दो घायल

Speeding car crashes into combine harvester parked on roadside; four youths dead, two injured.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच। Four Youths Dead : नेपाल से बहराइच लौट रहे यात्रियों की कार रविवार रात हादसे का शिकार हो गई, इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है। यह हादसा बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में नानपारा- बहराइच मार्ग पर रविवार देर रात हुआ। हादसा डीहवा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां नेपाल से लौट रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह कबाड़ हो गई, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

यह हुए हादसे के शिकार

हादसे में अश्विनी कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मेटुकहा थाना रामगांव, अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हमजापुरा बहराइच, रामनारायण व अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव तथा महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी मोहम्मदनगर थाना फतेहपुर मोहम्मदनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों मृतक बहराइच के थे निवासी

सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। चारों मृतक बहराइच के निवासी हैं। एक घायल की पहचान शिवम श्रीवास्तव के रूप में हुई है व एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।

Nurtured relationships : आग से झुलसी दुल्हन से दूल्हे ने बर्न वार्ड में किया विववाह, यह दृश्य देख भावुक हुए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां