दिल्ली में फिर हैवानियत: समय पूछने के बहाने महिला को स्लीपर बस में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म

Woman Dragged into Sleeper Bus and Gang-Raped Under Pretext of Asking for the Time

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नई दिल्ली। Brutality Strikes Delhi Again :दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं,क्योंकि यहां सरकार की सख्ती के बाद भी महिलाओं के साथ हैवानियत की घटनाएं की सामने आ रही है। निर्भया कांड के बाद दिल्ली को सुरक्षित बनाने की लाख कवायद हुई, इसके बाद भी यहां महिलाओं के आबरू सुरक्षित नहीं है। एक बार फिर एक महिला के साथ हैवानियत की गई। इस बार भी स्लीपर बस में महिला को खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाली महिला बुधवार देर रात काम खत्म कर घर जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए। पीड़िता को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सड़क पर फेंककर भागे आरोपी

30 साल की महिला पति और दो बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसके पति को टीबी है। वह मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करती है। रानीबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सोमवार रात वह काम करने के बाद घर जा रही थी। सरस्वती विहार इलाके में वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस आकर वहां रुकी। महिला ने दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से टाइम पूछा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे बस के अंदर खींच लिया और चालक से बस चलाने के लिए कहा।

इस दौरान बस में मौजूद दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास महिला को बस से फेंककर वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बस को जब्त कर आरोपी बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दुखद खबर: अखिलेश यादव के भाई Prateek Yadav का निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother