दुखद खबर: अखिलेश यादव के भाई Prateek Yadav का निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Tragic News: Akhilesh Yadav's brother, Prateek Yadav, passes away; cause of death currently unknown.

मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दुखद खबर बुधवार सुबह सामने आई, प्रदेश के सबसे बड़े राजघराने मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे Prateek Yadav का निधन हो गया। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। अस्पताल की तरफ से भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमावड़ा शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रतीक यादव का अपना रियल एस्टेट और जिम का बिजनेस था। प्रतीक यादव लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। वो जीव आश्रय नामक संस्था का भी संचालन करते थे। इसके अलावा रियल स्टेट का काम भी करते थे। प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई की थी।

जिम के मालिक थे प्रतीक

प्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) का प्रेम-विवाह 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। इससे पहले दोनों के बीच लगभग 10 साल तक रिश्ता रहा। स्कूली दिनों में शुरू हुई यह दोस्ती प्रेम में बदली और फिर यादव परिवार की चर्चित शादी बनी थी। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे।

उन्नाव में दो बच्चों की मां के प्यार में पागल युवक ने पत्नी को जान से मारा, मायके वालों ने किया हंगाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother