Axis Bank की लखनऊ में 64वीं शाखा का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Deputy Chief Minister Inaugurates Axis Bank's 64th Branch in Lucknow

यह नई शाखा लखनऊ के विजय नगर, लोअर ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट नंबर 1 एवं 2, कृष्णा नगर में स्थित है।

लखनऊ। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक Axis Bank ने लखनऊ के विजय नगर में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। इस शाखा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्कल हेड-लखनऊ कुणाल गुप्ता, क्लस्टर हेड-लखनऊ साउथ सुमीत सचदेवा तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह नई शाखा लखनऊ के विजय नगर, लोअर ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट नंबर 1 एवं 2, कृष्णा नगर में स्थित है।यह शाखा ग्राहकों की विविध बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एसेट प्रोडक्ट्स और बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी, जैसे पर्सनल बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, ऋण उत्पाद (पर्सनल, गोल्ड, होम, वाहन, वर्किंग कैपिटल, टर्म आदि) और बीमा सुविधाएं। ये सेवाएं उच्च नेट-वर्थ व्यक्तियों, एमएसएमई, बड़े और मध्यम कॉरपोरेट्स, सैलरी अकाउंट्स और रिटेल व्यवसायों जैसे विभिन्न ग्राहक वर्गों को कवर करेंगी।

ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग

यह विस्तार सभी ग्राहक वर्गों तक बैंकिंग सुविधाओं की सुविधा और पहुंच सुनिश्चित करने के बैंक के संकल्प को और मजबूत करता है। इस मौके पर एक्सिस बैंक के ईवीपी एवं रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड – नॉर्थ 3, श्रीकेश पी ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति से सम्मानित महसूस कर रहे हैं और विजय नगर शाखा के उद्घाटन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उनका समर्थन क्षेत्र में बैंकिंग पहुंच के विस्तार के हमारे संकल्प को और सशक्त बनाता है।

इस नई शाखा के साथ, हम समावेशी और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग पर अपने फोकस को दोहराते हैं। डिजिटल नवाचार और व्यक्तिगत सेवा के संयोजन के माध्यम से हम ग्राहकों को सहज और व्यापक वित्तीय समाधान प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं। उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है और हम इसके विकास की यात्रा में योगदान देने पर गर्व महसूस करते हैं।”

दुखद खबर: अखिलेश यादव के भाई Prateek Yadav का निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother