कानपुर। Murder यूपी के कानपुर में बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद है, सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद भी वह कभी भी किसी वारदात को अंजाम दे रहे है। शनिवार शाम हुई वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है। शिवाला बाजार में होजरी के कपड़ों की दुकान चलाने वाले विजय चौरसिया को शुक्रवार शाम 6:15 बजे किसी ने फोन कर बुलाया और साथ ले जाकर हत्या कर दी। उनका शव चौक सराफा के पास सवाई सिंह का हाता में एक मकान की सीढ़ियों पर पड़ा मिला और सिर से खून बह रहा था।
घर वालों ने हाता निवासी रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डा. विपिन ताडा ने बताया कि कैमरों में दिखा है कि विशाल के स्कूटर से बैठकर विजय जा रहा है। कुछ देर बाद विशाल अकेले जाते दिखा है। मकान में रहने वाली महिला ने गोली चलने जैसी आवाज सुनने और घटनास्थल के पास से विशाल गुप्ता को जाते देखने की बात कही है। दोनों आपस में बताए जा रहे हैं।
गोली मारने की बात से इनकार
पुलिस ने गोली मारने की बात से इन्कार कर रही है। उर्सुला अस्पताल के मेडिकल आफीसर डा. प्रशांत के अनुसार सिर में चोट है, नाक से खून बहा है, लेकिन गोली लगने जैसे निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी। विजय चौरसिया 42 वर्ष के थे और सिरकी मोहाल में रहते थे। उनके बड़े भाई अजय की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक विजय ने उन्हें बताया था कि विशाल गुप्ता ने उन्हें मकान देखने के लिए बुलाया है। रात करीब आठ बजे एक परिचित अन्नू ने दुकान आकर बताया कि सवाई सिंह का हाता में रामचंद्र गुप्ता के मकान में सीढ़ियों पर विजय बेसुध हालत में पड़ा है। उनके सिर से खून बह रहा है।
रेस्टोरेंट संचालक भागते दिखा
सूचना पर पहुंची पुलिस विजय को उर्सुला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस मकान की सीढ़ियों पर शव मिला, वहां रहने वाली किरायेदार ने बताया कि शाम सवा सात से साढ़े सात के बीच उन्होंने गोली चलने जैसी आवाज सुनी तो बाहर निकलीं। पास में ही रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता नारंगी रंग की शर्ट पहने वहां से जाते दिखा।अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि कैमरों में विशाल स्कूटर पर एक युवक के साथ आता भी दिखा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विशाल की तलाश की जा रही है। वह घर में नहीं मिला और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
Mission 2027 : योगी कैबिनेट के विस्तार से बीजेपी ने साधा एक तीर से कई निशाने
