बरेली में बवाल के आरोपी राजीव राना के होटल को जमींदोज करने पहुंचे बाबा के बुलडोजर

बरेली। यूपी के बरेली में प्लाट पर कब्जा को लेकर हुई दिनदहाड़े फायरिंग के मुख्य आरोपी राजीव राना के होटल को ध्वस्त करने बाबा के बुलडोजर गुरुवार सुबह पहुंच गए।किसी भी समय उसके होटल पर बुलडोजर चल सकता है। समय देने के बाद भी आरोपी पक्ष बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) को होटल का नक्शा नहीं दिखा पाया। इसके बाद नोटिस भेजा गया।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य आरोपी राजीव राना के होटल के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। कार्रवाई से पहले आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया। अफसरों की मौजूदगी में सुबह 10:40 बजे उसके मकान और होटल का ताला तोड़ गया। इसके बाद मजदूरों ने होटल के अंदर तोड़ना शुरू कर दिया।

होटलों में ठहरे थे बदमाश

बवाल के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडीए व राजस्व विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस जांच में सिटी स्टार और सीके वैली होटल का नाम सामने आया। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों होटलों में आरोपियों के ठहरने और पार्टी का इंतजाम राजीव राना ने किया था। मंगलवार को सिटी स्टार होटल, सीके वैली, संजयनगर में दुकान व उसके मकान की पैमाइश की गई। इसमें सामने आया कि सिटी स्टार होटल आवासीय भूखंड पर बना है। आरोपी पक्ष उसका नक्शा भी नहीं दिखा सका। अब बीडीए ने राजीव राना पक्ष को नोटिस जारी किया।

देर रात तक बीडीए ने की तैयारी

सिटी स्टार होटल के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए 24 घंटे होमगार्डों व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बीडीए के अधिकारियों ने भी इज्जतनगर पुलिस से तालमेल बैठाना शुरू कर दिया। बीडीए यदि बृहस्पतिवार को कार्रवाई करता है तो उसमें मजिस्ट्रेट, बीडीए के आलाधिकारी, भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल मौजूद रहेंगे। बीडीए योगेंद्र कुमार ने बताया कि विपक्षी सिटी स्टार होटल का नक्शा नहीं दिखा पाएं हैं। इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। अब इसमें अग्रिम कार्रवाई की तैयारी है। जिला प्रशासन के आदेश पर ही हर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria