वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए pm Modi मंगलवार को काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा। पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गाड़ी से उतरे तो डमरूओं के निनाद से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर बाबा के भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।
लहुराबीर चौराह पर प्रधानमंत्री मोदी का एनसीसी कैडेट्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम का स्वागत कर एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं काफी खुश नजर आईं।
शंखनाद से पीएम का स्वागत
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच प्रवेश किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। पीएम मोदी का काफिला मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पीएम का स्वागत कर रहे हैं। पीएम का काफिला लहुराबीर की ओर रवाना हो गया है।
