The tragic end of love प्रेमी के लिए छोड़ी बसी बसाई गृहस्थी, अब दो साल बाद कुएं में मिला कंकाल

A woman left her settled home for her lover, and now, two years later, her skeleton was found in a well.

पुलिस ने आरोपी युवक के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई।The tragic end of love यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला सामने आया, यहां एक महिला को प्रेम करना इतना महंगा पड़ा, जिसे सोचना एक इंसान के बस की बात नहीं है। दरअसल हरदोई निवासी एक शादीशुदा महिला के फोन पर दो साल पहले एक गलत नंबर से फोन आया और वह उसके प्रेम में पागल हो गई। इसके बाद वह उसके साथ चली गई,फिर उसका दो साल तक पता नहीं चला। अब मालूम हुआ कि उसे उसके प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर मार डाला और उसके शव को कुएं में ​फेंक दिया,अब उसका कंकाल और पहचान की तौर पर एक जोड़ी चप्पल मिली। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हरदोई निवासी शादीशुदा सोनम (30) के मोबाइल पर मसीदुल नाम के युवक के नंबर से गलती से फोन आया, दोनों में दोस्ती हो गई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वह पति का घर छोड़कर मसीदुल के साथ चली गई। कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद हुआ। प्रेमी ने भाई और पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।

 

दो साल बाद मिला कंकाल

दो साल पहले हुए इस हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। प्रेमी के भाई व पिता को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर महिला का कंकाल कुएं से बरामद किया। पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। संडीला के सरॉय मारूफपुर निवासी गंगाराम ने छह अगस्त 2023 को संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहू सोनम बाजार गई और वापस नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। दो साल के दौरान छह विवेचक बदले लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी।एएसपी पूर्वी नृपेंद्र के मुताबिक सीओ संडीला संतोष सिंह को 12 जून को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए। सोनम के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई, इससे मिले सुरागों के आधार पर माधौगंज थाना क्षेत्र के जेहदीपुर निवासी मसीदुल के मोबाइल की भी डिटेल निकलवाई गई। अहम सुराग मिलने पर मंगलवार को मसीदुल के भाई समीदुल और पिता अयूब को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

विवाद के बाद सोनम को मार डाला

पूछताछ में दोनों ने बताया एक दिन मसीदुल कहीं फोन कर रहा था। गलती से सोनम का नंबर लग गया। दोनों में बात हुई। फिर दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। 6 अगस्त 2023 को मसीदुल, सोनम को लेकर दिल्ली चला गया। वहां विवाद होने पर दोनों गांव लौटे। गांव का माहौल खराब होने की बात कहकर सोनम फिर विवाद करने लगी। 8 अगस्त की रात मसीदुल, समीदुल और अयूब ने मिलकर सोनम की हत्या कर दी और शव गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया।अयूब व समीदुल को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं से सोनम का कंकाल बरामद हुआ। सोनम के कपड़े, सैंडल और हेयर क्लिप मिली। पति शशिचंद्र ने कपड़ों से सोनम की शिनाख्त की। एएसपी ने बताया कि समीदुल और उसके पिता अयूब को गिरफ्तार किया गया है। मसीदुल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो साल में बदले छह विवेचक

अपहरण की आशंका जताते हुए गंगाराम ने संडीला कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। मामले की विवेचना दो साल में छह विवेचकों ने की, लेकिन किसी को कोई खास सुराग नहीं मिला। यह भी कहा जा सकता है कि विवेचकों ने बहुत गंभीरता से घटना की विवेचना नहीं की। ज्यादातर विवेचक मानते रहे कि महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ गई है और अब तक शादी कर साथ रहने लगी होगी। विवेचना पूरी न होने के कारण पुरानी लंबित विवेचनाओं की सूची में यह मामला टॉप टेन में आ गया तो सीओ संतोष सिंह को विवेचना सौंपी गई। अंततः घटना का खुलासा हो गया।

 

Bata Shoes Store दुकानदार को कैरीबैग के छह रुपये काटना पड़ा महंगा, अब देने होंगे आठ हजार रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother