प्रयागराज। The Journey of Death: यूपी के प्रयागराज जिले में बुधवार देर शाम एक दिल दहलाने वाले हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।दरअसल ट्रेन से सफर के दौरान प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र स्थित पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर कालका मेल से उतरकर पटरी पर खड़े पांच यात्रियों की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।
चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
यात्रियों ने बताया कि कालका मेल में एक यात्री के गिरने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था। ट्रेन रुकने पर कुछ यात्री नीचे उतर गए और पटरी किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजरी और पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र गिरिराज की मौत हो गई। वह कोलकाता में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता भी सफर कर रहा था। मृतकों में मिर्जापुर निवासी सुनील की भी पहचान हुई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक कालका मेल से यात्रा कर रहे थे और ट्रेन रुकने के बाद नीचे उतर गए थे। शुरुआती जांच में लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Unrest in Kasganj : शोभायात्रा के दौरान बवाल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने दिए यह आदेश
