Unrest in Kasganj : शोभायात्रा के दौरान बवाल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने दिए यह आदेश

Strict action will be taken against those who create disturbances during the procession; the government has issued these orders.

पुलिस ने 10 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया।

Unrest in Kasganj  यूपी के कासगंज और लखीमपुरखीरी समेत कई जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान के काफी बवाल हुआ, सबसे ज्यादा कासगंज में हुआ। गांव चहका गुनार में एक जाति विशेष के लोगों ने गली में ट्रैक्टर, थ्रेशर और अन्य वाहन खड़े कर शोभायात्रा का रास्ता रोक लिया। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो छतों से पथराव शुरू कर दिया।
सूचना पर डीएम और एसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने 10 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया। इसके बाद रात में उसी रास्ते से शोभायात्रा को निकाला गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चहका गुनार में मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। करीब 3:30 बजे शोभायात्रा चहका की एक गली में पहुंची तो जाति विशेष के अराजक तत्वों ने रास्ता रोककर विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने रास्ते की अनुमति होने की बात कह वाहनों को हटाने की बात कही तो उपद्रव शुरू कर दिया। देखते ही देखते घरों की छतों से पुलिस पर ईंट-पत्थर चलने लगे। सहावर थाने में तैनात सिपाही अश्वनी मलिक घायल हो गए। सूचना पर एएसपी सुशील कुमार, एडीएम दिग्विजय सिंह, एसडीएम एसएन त्रिपाठी और सीओ सहावर शाहिदा नसरीन कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

समझाने पर नहीं माने तो​ किया बल प्रयोग

अधिकारी काफी देर तक उपद्रव कर रहे लोगों को समझाते रहे, करीब डेढ़ घंटे तक पथराव चलता रहा। शाम करीब 6:10 बजे पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। कई उपद्रवी घर छोड़कर भाग निकले। रात करीब 7 बजे डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इसके बाद दोबारा शोभायात्रा आगे रवाना हुई।

जमा कर रखे थे ईंट-पत्थर

उपद्रवियों ने गांव चहका गुनार में आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान बवाल की तैयारी पहले से कर ली थी। शोभायात्रा का रास्ता रोकने के लिए वाहन और पथराव कर माहौल खराब करने के लिए घरों की छतों पर पहले से ईंट-पत्थर जमा कर रख लिए थे। बवाल की पूरी साजिश रचने वाले अब पुलिस के रडार हैं। साफ कर दिया है कि सभी उपद्रवियों को वीडियो फुटेज के जरिए चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शोभायात्रा के आयोजन को लेकर पीस कमेटी की बैठक भी आयोजित हुई थी। इसके बावजूद शोभायात्रा के दौरान बवाल हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में निकलकर सामने आया है कि अराजक तत्वों ने शोभायात्रा निकलने से रोकने के लिए गली में पहले से ट्रैक्टर-ट्रॉली, हेरो, थ्रेशर, बुग्गी समेत अन्य वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए थे। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर शोभायात्रा को निकलवाने का प्रयास किया तो साजिश के तहत उपद्रव शुरू कर दिया गया। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती और एक्शन लेती, तब तक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस पर पुलिस ने टकराव रोकने के लिए शोभायात्रा में शामिल लोगों को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री, यूं ही नहीं Samrat बने चौधरी, चुनी मेहनत की राह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother