OneBrideTwoGrooms: एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे लेकर पहुंचे बरात, बैंक्वेट हॉल के बाहर मचा घमासन, बुलानी पड़ी पुलिस

Two Grooms Arrive with Separate Wedding Processions for a Single Bride; Chaos Erupts Outside Banquet Hall, Forcing Police Intervention.

पुलिस के हस्तक्षेप और दुल्हन की मर्जी से एक दूल्हे के साथ युवती का निकाह हुआ।

अमरोहा। यूपी के अमरोहा शहर की रविवार को हुई एक शादी का चर्चा का विषय बन गई। यहां बैंक्वेट हाल में उस समय महाभारत जैसी स्थिति बन गई, जब एक ही दुल्हन से दो दूल्हे निकाह करने के लिए सेहरा बांधकर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस के हस्तक्षेप और दुल्हन की मर्जी से एक दूल्हे के साथ युवती का निकाह हुआ, जबकि दूसरा दुल्हा हाथ मलते हुए खाली हाथ लौट गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने पिछले वर्ष बेटी का रिश्ता मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार के बेटे से तय किया था। दोनों परिवारों के बीच मंगनी हो चुकी थी और शादी 12 अप्रैल को होना तय हुई थी, इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया। इस बीच शादी के कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका था, जिससे मामला मान-सम्मान से जुड़ गया। इसके बाद परिजनों ने जल्दबाजी में बेटी का रिश्ता संभल निवासी दूसरे युवक से तय कर दिया और 12 अप्रैल को ही विवाह कराने की तैयारी कर ली।

पहले संभल से आई बरात

रविवार को कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे पहले संभल से बरात पहुंची और निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच मुरादाबाद से पहले तय दूल्हा भी सेहरा बांधकर बरातियों के साथ मौके पर पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। माहौल बिगड़ते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुल्हन से उसकी इच्छा जानी, जिस पर उसने अपने परिजनों की सहमति से संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह करने की बात कही। इसके बाद पुलिस मुरादाबाद से आए दूल्हे को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उसे शाम तक बैठाए रखा गया। विवाह निपटने के बाद उसे लौटा दिया गया।

निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर संभल की बरात रवाना हो गई। शाम को स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने मुरादाबाद से आए दूल्हे को भी वापस भेज दिया सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर या शिकायत नहीं दी।

Former CM Uma Bharti के लिए रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट तक चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother