लखनऊ: बारिश से बचने निर्माणधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी से पांच मजदूरों ने किया Gang Rape

Lucknow: Five laborers gang-rape teenage girl sheltering from rain in under-construction building.

आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांध दिए।

लखनऊ।Gang Rape राजधानी लखनऊ में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बारिश से बचने के लिए गई किशोरी से वहां काम कर रहे पांच मजदूरों से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह वारदात आशियाना क्षेत्र की है। किशोरी क्षेत्र में ही बच्चों की देखभाल का काम करती है। पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी रोज की तरह मंगलवार शाम को भी काम पर जा रही थी। रास्ते में बारिश के दौरान वह बिल्डिंग में खड़ी हो गई। आरोप है कि बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने किशोरी को खींच लिया और उससे दरिंदगी की। उसके साथी इस दौरान पहरा देते रहे। कुछ देर बाद दूसरा मजदूर किशोरी के पास पहुंचा तो किशोरी ने संघर्ष किया।

किशोरी का हाथ- पैर बांधे

आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांध दिए। इस बीच जिस महिला के घर पर किशोरी काम करती है उसने समय से काम पर न आने पर किशोरी के बारे में पड़ोसियों से पूछा। पड़ोसी ने बताया कि किशोरी पड़ोस में दिखी थी। सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने महिला को बताया था कि पड़ोस में काम करने वाले कुछ लोग उस पर गंदी नजर रखते हैं। शक होने पर महिला ने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोजना शुरू किया तो किशोरी बदहवास हालात में तीसरे तल पर मिली।

आरोपियों को लोगों ने पीटा

नाराज लोगों ने छत की टंकी के पास छिपे मजदूरों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को लोकबंधु अस्पताल लेकर गई। मजदूरों को हिरासत में लिया।जांच में पता चला कि आरोपियों ने किशोरी को पीटा था। उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। डीसीपी मध्य का कहना कि एक किशोर ने दुष्कर्म किया है। अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी की हालत सामान्य है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

22 Decisions of the UP Cabinet: शिक्षामित्रों की मांग पूरी, 25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट,​पढ़िए और क्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother