Daughter’s Murder : पति ने फोन पर बात करने से टोका तो मां ने तीन साल की बच्ची को मारकर नाले में फेंका

When her husband objected to her talking on the phone, a mother killed her three-year-old daughter and threw her into a drain.

पीड़ित पिता का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसने बेटी को मार दिया।

आगरा।Daughter’s Murder  यूपी के आगरा​ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई, यहां एक दिन पहले नाले में मिली तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया, वह रूह कंपाने वाली है। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही ​की थी।पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

नगला धाकरान निवासी बच्ची के पिता रामू धाकड़ ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2023 में बिहार के हरीनगर निवासी ममता से हुई थी। नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था। पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी और कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी। मंगलवार सुबह रामू चेन बनाने के कारखाने में कम करने गया था। 11 बजे के करीब ममता बेटी खुशी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने लेकर गई थी,इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद देर रात थाना छत्ता पुलिस ने फोटो दिखाकर शिनाख्त की। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि मां से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित पिता का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसने बेटी को मार दिया।

यमुना में मिली थी लाश

बच्ची की लाश बुधवार शाम तकरीबन 7 बजे मिली थी। यमुना किनारा मार्ग पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित है। इससे कुछ मीटर की दूरी पर यमुना आरती स्थल भी है। सड़क किनारे से पानी की पाइपलाइन जा रही है। शव प्रतिमा और आरती स्थल के बीच में पाइपलाइन के बगल से बनी नाली में पड़ा था। पानी में डूबा होने के कारण रास्ते से निकल रहे लोगों को ठीक से दिख नहीं पा रहा था।एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चल सकेगा। बच्ची ने टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था।

Kidney Scandal: 10 लाख रुपये के साथ परवेज के दबोचा, लखनऊ के बड़े सर्जन का कनेक्शन मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother