लखनऊ : भाजपाइयों ने यूं मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

राजधानी के राजाजीपुरम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय महिला महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा मण्डल—तीन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

लखनऊ। राजधानी के राजाजीपुरम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय महिला महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा मण्डल-तीन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद शिवपाल सवारियां, मण्डल महामंत्री शिवेन्द्र कुमार, शिवकुमार यादव, राजवीर सिंह, राघवेन्द्र अवस्थी, कुलदीप श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, सुनील कनौजिया, अनीस अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पु​ण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे। दी गई जानकारी में बताया गया कि भारी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि कर मनाया गया। उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (1916-1968) एक भारतीय विचारक, अर्थशास्त्री और जनसंघ के प्रमुख नेता थे।

समग्र मानवतावाद का दिया दर्शन

उनका जन्म मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ; वे बचपन से मेधावी थे और उन्होंने ‘समग्र मानवतावाद’ का दर्शन दिया, जो एकात्म मानववाद के रूप में जाना जाता है, जिसके तहत भारत की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया; 1968 में मुगलसराय स्टेशन के पास उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, लेकिन वे भारतीय राजनीति में अपने विचारों और संगठन कौशल के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर