नईदिल्ली।Murder of three people पिछले दिनों दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बंद कार में तीन लोगों की लाश मिली थी। पुलिस पहले इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही थी, अब यह मामला त्रिपल मर्डर का निकला। झाड़-फूंक और काला जादू के दावों से लोगों को ठगने में माहिर यूपी के कमरूद्दीन ने जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों को मार डाला और 2 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस ने कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद बताया कि लक्ष्मी, शिव नरेश और रणधीर को भी उसने धनवर्षा लालच देकर अपने जाल में फंसाया और फिर 2 लाख रुपये लेने के लिए तीनों को लड्डू में जहर देकर मार डाला। पुलिस जांच में पता चला कि कमरुद्दीन आदतन अपराधी है और पहले भी कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है, उसके खिलाफ राजस्थान के धौलपुर और यूपी के फिरोजाबाद में आईपीसी, बीएनएस की धाराओं में पहले से भी कई केस दर्ज हैं।
कार में मिली थी लाशें
बता दें कि 8 फरवरी को पश्चिम विहार पुलिस थाने में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक सफेद कार में तीन लाशें हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ड्राइविंग सीट पर 76 वर्षीय एक पुरुष और पीछे की सीट पर 42 साल की एक महिला और 40 साल का एक और पुरुष था। तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच की और कार की तलाशी लेने पर इसमें शराब और कोल्ड ड्रिंक्स की बोलतें, खाली ग्लास, मोबाइल फोन, कैश, हेल्मेट, जैकेट, आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले थे, बाद में मृतकों की पहचान बपरोला दिल्ली के निवासी 76 वर्षीय रणधीर, यहीं के नरेश और जहांगीरपुरी की रहने वाली लक्ष्मी के रूप में हुई।
पुलिन की जांच में पता चला कि तीनों मृतक घटना से पहले एक चौथे शख्स के साथ संपर्क में थे, बाद में उसकी पहचान कमरुद्दीन के रूप में सामने आई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना से एक दिन पहले तीनों लोग कमरुद्दीन से मिलने लोनी गए थे। घटना वाले दिन भी वे लोग लोनी गए थे और कमरुद्दीन के संपर्क में थे, सबूतों के आधार पर पता चला कि लौटते समय कार में एक चौथा शख्स भी था, बाद में पता चला कि वह कमरुद्दीन ही था जो लोनी में उनकी कार में साथ बैठ कर आया था और घटना के बाद मृतकों को छोड़कर फरार हो गया था।
तांत्रिक केंद्र चलाता है कमरुद्दीन
आरोपी कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है, वह गाजियाबाद के लोनी में एक तथाकथित ‘तांत्रिक केंद्र’ चलाता है. कार में हुई मौतों की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खुद को भगवान बताने वाले इस शख्स ने तीनों मृतकों को ‘तांत्रिक अनुष्ठानों’ के जरिए ‘सरप्राइज मनी’ या ‘धनवर्षा’ देने का वादा किया था।पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन ‘धनवर्षा’ के बहाने लोगों को फंसाता था। वह अपने शिकार को पकड़ता, उन्हें मेंटली प्रभावित करता और फिर उन्हें मारने के लिए लड्डू में जहर मिलाकर देता और उनसे कैश और कीमती सामान लूट लेता।
यह कैसी मोहब्बत: पहले पति को छोड़ होने वाली दामाद के साथ भागी, अब बहनोई के साथ हुई नौ दो ग्यारह
