Love Triangle पति को छोड़ प्रेमी से दिल लगाया तो मिली दिल दहलाने वाली सजा, पढ़िए पूरा मामला

When she left her husband and fell in love with her lover, she received a heartbreaking punishment. Read the full story.

मृतका के दो बच्चों के सिर से एक साथ मां और पिता दोनों का साया उठ गया।

हरदोई। Love Triangle सात साल की बसी बसाई गृहस्थी छोड़कर गई महिला को पुलिस ने खोजकर उसकी इच्छा पर पति के साथ भेज दिया, लेकिन रिश्तों में आई कड़वाहट रोज दोनों के बीच झगड़े का रूप ले लेती थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर ​युवक ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बच्चों के सिर से एक साथ मां और पिता दोनों का साया उठ गया।

सात साल पहले हुई थी शादी

मूल रूप से थानाक्षेत्र के रायपुर गुलरिया निवासी नवीन उर्फ छंगा की शादी सात साल पहले सुरजीपुर निवासी अंजू (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद नवीन ससुराल में ही रहने लगा था। नवीन ने बताया कि अंजू 13 जनवरी को गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। प्रधान के जरिए उसने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने 19 जनवरी को अंजू को तलाश लिया था। पूछताछ में उसने पति नवीन के साथ जाने की इच्छा जताई, तो उसे भेज दिया गया। इसके बाद से आए दिन दोनों में विवाद हो रहा था। नवीन ने बताया कि शुक्रवार शाम भी घर के अंदर अंजू के साथ उसका विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसने अंजू का गला दबा दिया।

थाने जाकर किया सरेंडर

जब बेटी और दामाद में विवाद हो रहा था तो अंजू की मां सुखरानी मकान के बाहर पड़ी टीन के नीचे बैठी थी, लेकिन उसे घटना का पता ही नहीं चला। अंजू की हत्या करने के बाद नवीन बेहटा गोकुल थाने गया। यहां पुलिस को बताया कि पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसका पता चलने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी पति हिरासत में है।

Rape of a teenager मेरठ में आरोपियों की धमकी से डरकर दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours